Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : एटीएम ठगों का गैंग सक्रिय, बुजुर्ग से कार्ड बदलकर...

Indore News : एटीएम ठगों का गैंग सक्रिय, बुजुर्ग से कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी, CCTV में कैद आरोपी

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। शहर में एटीएम ठगों का गैंग सक्रिय हो गया है। विजयनगर क्षेत्र में बुजुर्ग को शिकार बनाकर ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपए उड़ा लिए। पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।

Indore News : जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकाल ली। पुलिस को जांच में पता चला है कि यह संगठित गैंग है जो लगातार इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। विजयनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore News : इसी तरह लसूड़िया क्षेत्र में भी राहुल प्रजापति निवासी लसूड़िया मोरी के साथ एटीएम बदलकर ठगी की गई। आरोपियों ने उसके खाते से **40 हजार रुपए** निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं के तार जोड़कर गैंग की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here