Niwari News : निवाड़ी की ‘उत्कृष्ट पंचायत’ की हकीकत: चिरपुरा गांव कीचड़ और जलभराव में डूबा, अवार्ड पर उठे सवाल

Niwari News : निवाड़ी:देवेश गुप्ता : निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चिरपुरा को हाल ही में टॉप 10 उत्कृष्ट का दर्जा दिया है और पहले से आदर्श ग्राम में भी शामिल हैं। लेकिन इस ग्राम पंचायत की हकीकत मिलने वाले अवार्ड से बिल्कुल अलग है यहां के हालात बद से बदतर है जहां ग्राम पंचायत भवन के सामने कीचड़ जमा है और कचरे का ढेर पड़ा हुआ है तो वही ग्राम पंचायत के अंतर्गत तकरीबन डेढ़ सौ लोगों की आबादी वाला हसाई का खिरक का आम रास्ता कीचड़ में तब्दील है यहां पक्की सड़क ना हो पाने के कारण स्कूली बच्चे छात्र-छात्राओं व आमजन को तीन से चार फीट गहरे पानी से अपना रास्ता खोज कर जाना पड़ता है.

 

Niwari News : इस रास्ते से रोज सैकड़ो लोगों का आवागमन रहता है और यहां के हालात बारिश के समय में और बद से बत्तर हो जाते हैं यहां जल भराव होने के कारण किसी भी प्रकार के यातायात के साधनों का आना-जाना संभव नहीं होपाता लोगों की माने तो यहां इस गांव में इमरजेंसी सेवा एम्बुलेंस अथवा अन्य साधनों का निकल पाना संभव नहीं रहता,,, और ऐसे में अगर कोई बीमार पड़ता है या किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो चारपाई या कंधों पर बैठाकर कर ले जाना पड़ता है.

 

Niwari News : इस गांव में एक स्कूल भी है जहां पर शिक्षक और स्कूली बच्चे अपने कपड़े उतार कर कंधे पर रखते हैं और हाथों में चप्पल लेकर निकलते हैं ऐसे में तमाम प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इन तस्वीरों से तो स्पष्ट नजर आ रहा है कि इस पंचायत को अधिकारियों ने उत्कृष्ट ग्राम पंचायत का ताज क्या सोच कर पहनाया है,,, सवाल इस बात का है कि आखिर अवार्ड देने से पहले क्या गांव की असली तस्वीर इन अधिकारियों ने क्यों नहीं देखी या फिर आंखों पर पट्टी बांधकर अवार्ड दे दिया कहीं ना कहीं यह तस्वीरें सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं.

 

Niwari News : ग्रामीणों की माने तो चुनाव के वक्त नेता यहां आते हैं और पक्की सड़क का झूठा आश्वासन देकर वोट ले लेते हैं अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया गया आवेदन निवेदन किया गया वावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ लेकिन अब लोगों में रोष है नाराजगी है अब देखना दिलचस्प होगा की क्या इसके बाद भी अधिकारी इस पर ध्यान देंगे और उनकी समस्याओं से निजात दिला कर उत्कृष्ट पंचायत दर्जा प्राप्त पंचायत को हकीकत में बदल पाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories