Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, अमेरिकी बाजार की खबर के बाद तेजी से गिरे दाम, जानिए आज का ताजा भाव

Sanjay Sahu
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX में सोने का भाव करीब 1,300 रुपये तक गिरकर 1,53,050 रुपये पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में करीब 2,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। COMEX पर सोना करीब 4,416 डॉलर प्रति औंस और चांदी 66.550 से 67.555 डॉलर प्रति औंस के बीच कारोबार करती रही।

डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड का असर

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी है। यील्ड बढ़ने पर सोने जैसे ऐसे निवेश पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्याज नहीं मिलता। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है।

वेस्ट एशिया के तनाव का असर कम

वेस्ट एशिया में जारी तनाव के कारण सोने और चांदी को पहले सुरक्षित निवेश के तौर पर समर्थन मिला था। हालांकि, डॉलर और अमेरिकी यील्ड में बदलाव के कारण इस असर में कमी आई और दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सर्राफा बाजार में भी दाम गिरे

Gold Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत कम हुई है। 24 कैरेट सोना करीब 700 रुपये सस्ता होकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,752 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *