Modi Trump call : मोदी-ट्रंप की 40 मिनट फोन वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट और पश्चिम एशिया पर चर्चा

Sanjay Sahu
Modi Trump call

Modi Trump call : नई दिल्ली : नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। यह बातचीत ईरान सीजफायर के बाद पहली बार हुई है।

Modi Trump call : दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति और विशेष रूप से Strait of Hormuz को लेकर चर्चा हुई। बातचीत में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला और सुरक्षित बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Modi Trump call : प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की गई और दोनों देशों ने अपनी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Modi Trump call : बताया जा रहा है कि यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बना हुआ है और क्षेत्रीय स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। इससे पहले भी 24 मार्च को दोनों नेताओं के बीच इसी मुद्दे पर चर्चा हो चुकी थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *