MP News: Singrauli:अंबेडकर जयंती पर बिलौजी में हितग्राही सम्मेलन, 106 सेवाओं के तहत लाभ वितरण

Rahul Goshwami

MP News:Singrauli:
सिंगरौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिलौजी स्थित अटल सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

MP News:Singrauli: इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया। विधायक राम निवास शाह ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज में समानता और सशक्तिकरण की नींव है।

कलेक्टर गौरव बैनल ने ‘संकल्प से समाधान’ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 50 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की 106 सेवाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पोषण प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

MP News:Singrauli:
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे और अपर कलेक्टर प्रभाशंकर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। यह आयोजन सामाजिक समावेशन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *