MP News:बड़वानी नगर पालिका पर गंदे पानी को शुद्ध बताने का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

MP News: नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में लगाए जा रहे “जल सुनवाई” कैंपों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष व पार्षद राकेश सिंह जाधव ने आरोप लगाया है कि इन कैंपों में पानी की जांच के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

MP News : ‘मोहन’ सरकार का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट, जानें पूरा माजरा

जाधव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 और 13 के मध्य आयोजित कैंप में वे स्नेह नगर (वार्ड 17) से सीवरेज मिला दूषित पानी का सैंपल लेकर पहुंचे थे। उनके अनुसार, इस पानी से तेज बदबू आ रही थी, बावजूद इसके जांच में इसे “शुद्ध” बताया गया।

MP News: उन्होंने कहा कि वार्ड 13 निवासी राजू भाई गोले भी अपने घर से दो बोतल पानी लेकर आए थे, जिसकी जांच पहले की गई और उसे भी शुद्ध बताया गया। इसके बाद जाधव द्वारा लाए गए बदबूदार पानी को उससे भी अधिक शुद्ध बताया जाना बेहद चिंताजनक है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि नगर पालिका केवल दिखावे के लिए कैंप लगाकर शहरवासियों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यही पानी शुद्ध है तो फिर नगर पालिका बताए कि शहर में वास्तविक शुद्ध पानी कहां वितरित किया जा रहा है।

MP News: जाधव ने यह भी कहा कि वे उक्त पानी का सैंपल नगर पालिका की सीएमओ के पास लेकर जाएंगे और उनसे स्वयं इस पानी को पीकर इसकी शुद्धता साबित करने को कहेंगे। साथ ही उन्होंने पीएचई विभाग द्वारा जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की है।

MP News:मामले ने शहर में पानी की गुणवत्ता और जांच प्रक्रिया को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories