M.P News : जब आधी रात जनता के बीच पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर! लोगों से पूछा- कोई परेशानी तो नहीं?

0
91

 ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिला. मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर देर रात अपनी विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनियों और मोहल्लों में पहुंचे, जहां उन्होंने सीधे लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाकर उनकी समस्याएं सुनीं.

‘आपका सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मंत्री लोगों के बीच पहुंचे और उनसे बिजली, पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया. देर रात अचानक मंत्री को अपने घर के बाहर देखकर कई लोग हैरान रह गए.

लोगों से पूछा- बिजली और पानी की व्यवस्था ठीक है या नहीं?

ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र के रहवासियों से बातचीत करते हुए पूछा कि उन्हें बिजली सप्लाई नियमित मिल रही है या नहीं. साथ ही पानी की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली. लोगों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं.

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कई शिकायतों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है.

‘आपका सेवक आपके द्वार’ अभियान बना चर्चा का विषय

ग्वालियर में मंत्री का यह जनसंपर्क अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है. देर रात आम लोगों के बीच पहुंचने और सीधे संवाद करने के इस अंदाज को कई लोगों ने सराहा. मंत्री ने कहा कि जनता के बीच जाकर वास्तविक स्थिति समझने से काम में तेजी आती है.

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
Read more : M.P में आज से डोर-टू-डोर जनगणना शुरू! 1.80 लाख कर्मचारी घर-घर जाकर जुटाएंगे डेटा

जनता से सीधे संवाद पर जोर

प्रद्युमन सिंह तोमर पहले भी अपने अलग कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. वह अक्सर क्षेत्र में अचानक निरीक्षण और जनता से सीधे मुलाकात करते नजर आते हैं. इस बार भी उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री का इस तरह घर-घर जाकर हाल जानना प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बना सकता है. वहीं कई लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि और जनता के बीच बेहतर संवाद की पहल बताया.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here