Dhamtari Police Gambling Raid : धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा: आमदी शराब दुकान के पीछे जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Police Gambling Raid : धमतरी। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अर्जुनी थाना पुलिस ने ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नगदी और मोबाइल सहित कुल 58,100 रुपये का मशरूका जप्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अर्जुनी पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आमदी शराब दुकान के पीछे कुछ लोग ताश की पत्तियों पर पैसों का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 9 आरोपियों को धर दबोचा।

नगदी और मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23,100 रुपये नगद, 35,000 रुपये कीमत के 7 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जप्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में धमतरी के साथ-साथ पड़ोसी जिले बालोद के निवासी भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में शेखर साहू, द्वारिका साहू, टिमेश साहू, सोमेश्वर पटेल, धनेश्वर चंदेल, टीकम महार, गोकुल राम साहू, पवन कुमार सतनामी और भूपेन्द्र सेन शामिल हैं।

वैधानिक कार्रवाई और पुलिस की चेतावनी पकड़े गए सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 और धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories