Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : मॉडल स्कूल के प्राचार्य मनीष पहाड़िया दो हजार की...

Indore News : मॉडल स्कूल के प्राचार्य मनीष पहाड़िया दो हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। मॉडल स्कूल के प्राचार्य मनीष पहाड़िया को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राचार्य ने माध्यमिक शिक्षा वर्ग ए में पदस्थापना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को फाइल अग्रेषित करने के एवज में ₹2000 की रिश्वत की मांग की थी।

Indore News : फरियादी शिक्षक आशीष मारू ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक और बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here