Singrauli News: सिंगरौली में भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्था पर कम्युनिस्ट पार्टी का हमला, कई गंभीर आरोप

0
68

Singrauli News: सिंगरौली जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेता संजय नामदेव ने प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खनन, प्रदूषण और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए और सुधार की मांग की।

mp news: भोपाल में फैक्ट्री के नियम पर बवाल, आभूषण पहनने पर रोक से बढ़ा विवाद

नामदेव ने जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका आरोप है कि कुछ डॉक्टर सरकारी सेवाओं के बजाय निजी अस्पतालों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे आम लोगों को इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Singrauli News: उन्होंने गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के आर्थिक शोषण का मुद्दा उठाते हुए वंदना हॉस्पिटल मामले का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि अधिकारियों ने नोटिस तो जारी किया, लेकिन आगे की कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों पर निजी अस्पतालों से सांठगांठ के आरोप लगाते हुए नामदेव ने निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने एनटीपीसी क्षेत्र से उड़ने वाली राख से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।

डीएमएफ और सीएसआर फंड के उपयोग पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इन निधियों का लाभ जनता तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच रहा है। यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने प्रशासन को घेरते हुए कहा कि केवल चेकिंग अभियान पर्याप्त नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

खनिज विभाग पर अवैध उत्खनन को लेकर भी उन्होंने आरोप लगाए और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की बढ़ती फीस से अभिभावक परेशान हैं, जबकि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार जरूरी है।

Singrauli News: अंत में नामदेव ने कहा कि आम जनता की शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है और सीएम हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले की समस्याओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहने की बात कही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here