mp news: भोपाल में फैक्ट्री के नियम पर बवाल, आभूषण पहनने पर रोक से बढ़ा विवाद

Rahul Goshwami

mp news: राजधानी भोपाल में एक निजी कंपनी के नियम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परमाली वेल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों को कंगन, चूड़ी और कड़ा जैसे आभूषण पहनकर काम करने से रोकने के निर्देश के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

इस फैसले के विरोध में संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संगठन का आरोप है कि यह नियम सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

mp news: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी ने यह आदेश वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और हालात पर नजर रखी जा रही है।

mp news: फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि कंपनी और प्रशासन इस विवाद का समाधान कैसे निकालते हैं।

MP News: भीषण गर्मी से राहत—रीवा में बदला स्कूल टाइम, छोटे बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टी

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *