MP News: भीषण गर्मी से राहत—रीवा में बदला स्कूल टाइम, छोटे बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टी

Rahul Goshwami

MP News: रीवा में लगातार बढ़ती गर्मी और 43 डिग्री के पार पहुंचे तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे।

MP News: प्रशासन ने यह फैसला बच्चों को लू और तेज गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

हालांकि, कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी और इस आदेश का पालन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को करना होगा।

MP News: प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

MP News: रीवा से मुंबई का सफर अब आसान! स्पेशल ट्रेन बनी नियमित, यात्रियों को बड़ी राहत

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *