MP News: रीवा से मुंबई का सफर अब आसान! स्पेशल ट्रेन बनी नियमित, यात्रियों को बड़ी राहत

Rahul Goshwami

MP News: रीवा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है। यह ट्रेन हर गुरुवार दोपहर 3:45 बजे रीवा से रवाना होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
MP News: दूषित पेयजल पर महापौर का गुस्सा, स्वास्थ्य अधिकारी को दी सीवर में डालने की धमकी

अब तक यह ट्रेन स्पेशल के रूप में चलती थी, जिसके कारण यात्रियों को यात्रा अवधि और किराए में असुविधा होती थी। नियमित ट्रेन का दर्जा मिलने के बाद न केवल यात्रा का समय निर्धारित और कम होगा, बल्कि किराया भी सामान्य दरों पर उपलब्ध होगा।

MP News: रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे रीवा के लोगों के लिए मुंबई तक का सफर और आसान हो जाएगा।

सांसद ने यह भी आश्वासन दिया कि रीवा-मिर्जापुर और रीवा-सीधी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

MP News: कार्यक्रम के अंत में सांसद जनार्दन मिश्रा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *