Saturday, September 12, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : नवागढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: म्यूल अकाउंट गिरोह का...

CG NEWS : नवागढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : अजय यादव /जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में साइबर ठगी से जुड़े एक संगठित म्यूल अकाउंट गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में बैंककर्मी और दुकानदार समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 अन्य खाताधारक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पूरा मामला लगभग 20.40 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़ा है।

CG NEWS : पुलिस जांच में सामने आया है कि HDFC Bank की राछाभाठा शाखा में फर्जी तरीके से 6 म्यूल अकाउंट खोले गए थे, जिनमें साइबर फ्रॉड की रकम जमा की जाती थी। वर्ष 2023 और 2024 के बीच इन खातों में कुल 20,40,244 रुपये की ठगी की राशि ट्रांसफर हुई थी।

CG NEWS : जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने भोले-भाले लोगों को पैसे का लालच देकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया और उनके नाम पर फर्जी खाते खुलवाए। इन खातों को साइबर ठगी के पैसे के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपियों में एक बैंक कर्मचारी और एक दुकान संचालक भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर कमीशन के बदले पैसा निकालने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. ननकी गौड़ पिता लखन गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी राछाभाठा, थाना नवागढ़ – खाताधारक

2. गौतम देवांगन पिता रामनारायण देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिर्रा, थाना बिर्रा – खाताधारक

3. टीकाराम श्रीवास पिता भागीरथी श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना नवागढ़ – HDFC बैंककर्मी

4. राजेश्वर साहू पिता बंशी लाल साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ठाकुरदिया, थाना नवागढ़ – दुकानदार

उपरोक्त कार्यवाही में कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here