IRS officer’s daughter raped and murdered: “मैडम गलती हो गई…” 5 लाख के कर्ज में डूबे आरोपी ने रची खौफनाक साजिश, दरिंदगी के बाद हत्या से दहली दिल्ली

Rahul Goshwami

IRS officer’s daughter raped and murdered: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई।

National Lok Adalat Bhopal News : भोपाल में नेशनल लोक अदालत: सुलह-समझौते से निपटाए जा रहे हजारों मामले, 60 खंडपीठों का हुआ गठन

सुनवाई के दौरान आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूलते हुए कहा, “मुझसे गलती हो गई, मैंने पैसों के लिए यह किया।” पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण करीब 5 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले पीड़िता के घर में काम कर चुका था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी। वारदात के दिन वह एक्सेस कार्ड की मदद से घर में दाखिल हुआ और छात्रा से पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर उसने पहले गला दबाया, फिर मोबाइल चार्जर की तार और लैंप से हमला कर उसे बेहोश कर दिया।

IRS officer’s daughter raped and murdered: इसके बाद आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को घसीटकर लॉकर तक ले जाने की कोशिश की, ताकि फिंगरप्रिंट से उसे खोल सके। नाकाम रहने पर उसने औजार से लॉकर तोड़ा और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी एक अन्य अपराध का मामला दर्ज है, जिसकी जांच जारी है।

IRS officer’s daughter raped and murdered: पुलिस अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *