first phase elections bengal: बंगाल में प्रथम चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान, 91% पार पहुंचा आंकड़ा; तमिलनाडु में भी बंपर वोटिंग

Rahul Goshwami

first phase elections bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है और इस बार वोटिंग ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे तक राज्य में 91.35% मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सबसे ऊंचे आंकड़ों में शामिल है।

Bengal-Tamil Nadu elections 2026 : बंगाल-तमिलनाडु चुनाव में बंपर मतदान, शाम 5 बजे तक WB में 89% और TN में 82% वोटिंग

राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम तक जारी रहा। कई इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।

ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रघुनाथगंज विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा करीब 95% मतदान दर्ज किया गया।

first phase elections bengal: हालांकि, मतदान के दौरान कुछ जगहों से तनाव और झड़प की खबरें भी सामने आईं। बीरभूम जिले के खैरासोल क्षेत्र में CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की घटना हुई।

वहीं मालतीपुर में एक महिला मतदाता की बूथ पर मौत की खबर भी सामने आई, लेकिन इन घटनाओं के बावजूद मतदान का उत्साह कम नहीं हुआ।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज रही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंपर वोटिंग को टीएमसी के पक्ष में जनसमर्थन बताया, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है।

वहीं तमिलनाडु में भी सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया, जहां शाम 6 बजे तक 84.29% वोटिंग दर्ज हुई।

यहां मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

first phase elections bengal: अब सभी की नजरें आगामी चरणों और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो इन राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *