VinFast Upcoming Cars India: भारत के लिए VinFast की खास तैयारी, 10 लाख रुपये से कम में आ सकती है नई इलेक्ट्रिक कार; Tata Motors से होगा मुकाबला

Sanjay Sahu
VinFast Upcoming Cars India

VinFast Upcoming Cars India: नई दिल्ली। VinFast Upcoming Cars India: वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारतीय बाजार में अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है। इन दोनों मॉडल्स को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों और बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

इनमें से एक कार की कीमत 12 हजार डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये से कम रखने की योजना बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में VinFast की सीधी टक्कर Tata Motors जैसी कंपनियों से हो सकती है।

दो नए EV मॉडल पर काम

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, VinFast की आगामी दो इलेक्ट्रिक कारों के कोडनेम VF X और VF Y बताए जा रहे हैं। फिलहाल इन दोनों मॉडल्स की योजना शुरुआती चरण में है और प्रोडक्शन तक पहुंचने से पहले कंपनी इसमें बदलाव कर सकती है।

कंपनी ने अभी इन नए मॉडल्स को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

पहले की योजना से अलग है नया प्लान

VinFast की नई रणनीति उसकी पहले की योजना से अलग बताई जा रही है। कंपनी ने पहले भारत में VF 3, VF 6 और VF 7 जैसे मॉडल्स का स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने की योजना बनाई थी। हालांकि, अब कंपनी भारतीय बाजार के लिए विशेष रूप से विकसित किए जाने वाले नए मॉडल्स पर ज्यादा फोकस कर रही है।

फिलहाल भारत में VinFast VF 6 और VF 7 की बिक्री करती है। ये वाहन CKD रूट के जरिए भारत आते हैं और तमिलनाडु स्थित कंपनी के प्लांट में इनकी असेंबली की जाती है।

भारतीय जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगी कारें

रिपोर्ट के अनुसार, नई कारों को भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। कंपनी लागत कम रखने के लिए स्थानीय कंपोनेंट सप्लायर्स के साथ भी बातचीत कर रही है।

लोकल कंपोनेंट्स के इस्तेमाल से कंपनी भारत में लोकलाइजेशन बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग लागत को नियंत्रित करने की कोशिश कर सकती है। इससे भविष्य में कारों की कीमत को प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिल सकती है।

10 लाख से कम हो सकती है कीमत

आगामी मॉडल्स में VF X को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, VinFast इस कार की कीमत 12 हजार डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये से कम रखने का लक्ष्य बना रही है।

साइज के मामले में यह कार VF 3 और VF 6 के बीच हो सकती है। इसे एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार के तौर पर तैयार किया जा सकता है, जिसमें VF 3 की तुलना में ज्यादा इंटीरियर स्पेस मिलने की उम्मीद है।

VinFast Upcoming Cars India: अगर VinFast VF X को 10 लाख रुपये से कम कीमत में भारतीय बाजार में उतारती है, तो इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tata Motors को सीधी चुनौती मिल सकती है। खासतौर पर किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *