Wednesday, October 7, 2026
Home National Bengaluru Stampede : RCB फैंस की दीवानगी बनी जानलेवा, लोग मरते रहे,...

Bengaluru Stampede : RCB फैंस की दीवानगी बनी जानलेवा, लोग मरते रहे, जश्न चलता रहा……

बेंगलुरु | Bengaluru Stampede : आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न अचानक मातम में तब्दील हो गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में धक्का-मुक्की इतनी ज्यादा थी कि कई लोग नीचे गिर पड़े और उन्हें संभालने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए, जबकि कुछ को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बाद विवाद और सवाल भी खड़े हो गए कि जब बाहर लोग अपनी जान गंवा रहे थे, तब अंदर जश्न क्यों जारी रहा? सोशल मीडिया पर भारी नाराज़गी के बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आधिकारिक रूप से माफी मांगी है।

उन्होंने कहा, “मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। भीड़ पर काबू नहीं पाया जा सका और ये प्रशासनिक चूक है। मैं बेंगलुरु और पूरे कर्नाटक की जनता से माफी मांगता हूं। हम भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त कदम उठाएंगे।”

हालांकि, इस घटना ने राज्य सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों की भीड़ जुटाने से पहले सुरक्षा के समुचित इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए? किस स्तर पर चूक हुई और कौन जिम्मेदार है — इन सवालों की जांच अब तेज़ी से की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here