Bihar High Alert : नेपाल बॉर्डर से घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम

0
200

Bihar High Alert : मोतिहारी। नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना से मोतिहारी जिले में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Read News : CG Politics : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का निशाना: शराब घोटाले में भूपेश कैबिनेट की संलिप्तता का आरोप, कांग्रेस नेताओं को बताया भ्रष्टाचारियों का गिरोह

Bihar High Alert :  मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आतंकियों की तस्वीर और पहचान विवरण जारी करते हुए सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने जिले के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखने के साथ आम जनता से अपील की है कि आतंकियों को देखते ही तुरंत सूचना दें।

Bihar High Alert : एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की पूरी तरह से जांच के निर्देश दिए हैं। जिले के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकियों की तस्वीरें साझा की जा रही हैं ताकि नागरिक उन्हें पहचान सकें।

Read News : Rashtriya Swayamsevak Sangh : मोहन भागवत – शिक्षा सिर्फ लिटरेसी नहीं, संस्कृत और संस्कृति से बनता है असली इंसान

Bihar High Alert : साथ ही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा और अन्य नेताओं की रैली के चलते उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Bihar High Alert :  मुख्य बिंदु:

  • तीन पाकिस्तानी आतंकियों ने नेपाल बॉर्डर से बिहार में प्रवेश किया।
  • मोतिहारी जिले में हाई अलर्ट घोषित।
  • सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम।
  • बॉर्डर पर सुरक्षा सघन, वाहनों और लोगों की जांच।
  • नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई, गश्त और निगरानी तेज।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here