Shahdol Police Transfer News: शाहडोल पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के तबादले

VIKASH KHALKHO

शाहडोल। Nishaanebaz.com-Shahdol SP Strict Action: मध्य प्रदेश के शाहडोल जिले में पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कड़े कदम उठाए हैं। महज दो दिनों के भीतर हुई इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने संदिग्ध आचरण और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिसके बाद 29 पुलिसकर्मियों के थोक तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

Read More : Railway employees: रेलवे कर्मचारियों को 41,000 बोनस मिलने की खबर वायरल, रेलवे बोर्ड ने बताया सच; जानिए क्या है पूरा मामला

निलंबन की गाज सोहागपुर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जवाहरलाल राय और प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक पर गिरी है। एएसआई जवाहरलाल राय का संदिग्ध आचरण से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जबकि प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक के खिलाफ बुढ़ार थाना प्रभारी की रिपोर्ट में वारंटी की तलाश के नाम पर रवानगी दर्ज कराने के बावजूद जांच न करने और गंभीर लापरवाही बरतने का उल्लेख था। दोनों निलंबित कर्मचारियों को निलंबन अवधि के लिए ब्यौहारी थाने से संबद्ध कर दिया गया है।

Read More : Kitchen Tips: सिंक का पानी धीरे-धीरे हो रहा है ड्रेन? केमिकल डालने से पहले आजमाएं ये आसान ट्रिक

निलंबन की कार्रवाई के तुरंत बाद एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस महकमे में कसावट लाते हुए उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के 29 पुलिसकर्मियों के अस्थायी स्थानांतरण के आदेश दिए। इस फेरबदल के तहत उपनिरीक्षक मोतीलाल सोनवानी को कोतवाली से हटाकर देवलोंद थाना भेजा गया है, जबकि कई प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को ब्यौहारी, सोहागपुर, अमलाई, जयसिंहनगर और यातायात व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More : Aus Vs SA Durban Test: निक मैडिनसन ने शून्य पर झेलीं 33 गेंदें, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना पर भेजा जाए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई जगह पर ज्वाइनिंग न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। एसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि सुधारने की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *