CM Mohan Schedule Today : CM डॉ. मोहन यादव का आज का शेड्यूल…..

Parivesh
CM Mohan Yadav

CM Mohan Schedule Today : भोपाल। मध्यप्रदेश निवेश के नए दौर में कदम रखने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 नवंबर को हैदराबाद में होने वाले विशेष निवेश सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां वे देश-विदेश की शीर्ष कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर राज्य में निवेश लाने की रणनीति रखेंगे।

CM Mohan Schedule Today : सरकार राजधानी भोपाल में बड़े बायोटेक सेंटर की स्थापना की तैयारी में है। इस दिशा में मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को बायोटेक सेक्टर में निवेश आकर्षित करने के लिए आक्रामक पहल करने के निर्देश दिए हैं। हैदराबाद कार्यक्रम में कई प्रमुख बायोटेक कंपनियों के प्रतिनिधि सीएम से आमने-सामने चर्चा करेंगे।

READ MORE : CM Mohan Aaj Ka Karyakram : विज्ञान प्रदर्शनी से दिल्ली दौरे तक व्यस्त दिन…..

मध्यप्रदेश पहले से ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी का मजबूत आधार रखता है—राज्य में आइसर, मैनिट, निरेह, एम्प्री जैसे संस्थान मौजूद हैं। वहीं भोपाल, मंडीदीप और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में कई बड़ी फार्मा यूनिट्स पहले से उत्पादन कर रही हैं, जिससे बायोटेक विस्तार को और मजबूती मिलेगी।

हैदराबाद आयोजन में मध्यप्रदेश की आईटी, ड्रोन और ग्लोबल कैपेबिलिटी नीतियों का विशेष प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। साथ ही उद्योग और पर्यटन की नई निवेश नीतियां भी सामने रखी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए आकर्षित किया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *