School Bus Accident : स्कूल बस ने मचाया तांडव, 8 वाहनों को मारी टक्कर, महिला डॉक्टर की मौत, 6 घायल

Parivesh

भोपाल | School Bus Accident : भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को एक स्कूल बस के ब्रेक फेल हो जाने से बड़ा हादसा हो गया। तेज़ रफ्तार में अनियंत्रित बस ने रेड सिग्नल पर खड़ी आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही बीएएमएस डॉक्टर आयशा खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का ड्राइवर हादसे से पहले “हटो हटो” चिल्ला रहा था, लेकिन ब्रेक फेल होने के चलते वह वाहन नियंत्रित नहीं कर सका। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूटी सवार युवती बस के नीचे फंसी और करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद अगले पहिए के नीचे आ गई। मृतक आयशा की अगले महीने शादी थी। उसकी मां कार्ड बांटने गई थीं, वहीं उन्हें हादसे की खबर मिली।

आरटीओ जांच में सामने आया है कि बस का फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नवंबर 2024 में ही समाप्त हो चुका था। स्कूल प्रबंधन और बस संचालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *