Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh High Speed Bike : तेज रफ्तार बाइक चालक ने हेड कांस्टेबल को...

High Speed Bike : तेज रफ्तार बाइक चालक ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल

इंदौर – इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल दिनदयाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दरअसल, पुलिस टीम देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हेड कांस्टेबल दिनदयाल शर्मा ने तेज गति से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवार युवक न रुककर सीधे पुलिसकर्मी से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

Read News : MP News : इंदौर : धार्मिक ग्रंथ में सामान लपेटने का मामला, दो दुकानदार और गोदाम मालिक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों ने रुकने की बजाय जानबूझकर लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिसकर्मी को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बाइक और आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

Read News : Raipur Crime : रायपुर में गणेश झांकी के दौरान बवाल: दो गुटों में मारपीट, ईंट-पत्थर से हमला, वीडियो वायरल

द्वारिकापुरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह केवल सड़क हादसा नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी पर हमला है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read News : राज कुंद्रा पर 60 करोड़ का शिकंजा, EOW का समन, लुक आउट नोटिस जारी…

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी – “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करेंगे।”

WhatsApp से जुड़ें: https://tinyurl.com/34vr3zmt

YouTube चैनल देखें: Nishaanebazcom

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here