Raipur Crime : रायपुर में गणेश झांकी के दौरान बवाल: दो गुटों में मारपीट, ईंट-पत्थर से हमला, वीडियो वायरल

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में गणेश झांकी के दौरान जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर से हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जयस्तंभ चौक के पास का है।

Raipur Crime : गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान आपसी धक्का-मुक्की के चलते दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे और कुछ के कपड़े तक फट गए।

Raipur Crime : वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के हाथों में ईंट और पत्थर लेकर हमला कर रहे हैं। कई लोगों को चोटें भी आई हैं। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Raipur Crime : एक अन्य वीडियो में दर्जनों लड़कों को मिलकर एक युवक की पिटाई करते हुए देखा गया है। वहीं कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखे। फिलहाल इस झगड़े की असल वजह सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार शेयर हो रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories