Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : इंदौर : धार्मिक ग्रंथ में सामान लपेटने का मामला,...

MP News : इंदौर : धार्मिक ग्रंथ में सामान लपेटने का मामला, दो दुकानदार और गोदाम मालिक गिरफ्तार

इंदौर –  संयोगितागंज थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Read News : Vice Presidential Election : संसद में दोपहर 67% वोटिंग पूरी, NDA उम्मीदवार की जीत तय या होगा चौंकाने वाला उलटफेर?…..

घटना सोमवार की है, जब छावनी क्षेत्र स्थित एक पूजन सामग्री की दुकान से सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति ने देखा कि पूजन सामग्री को धार्मिक ग्रंथ भगवत गीता के पन्नों में लपेटकर दिया जा रहा था। इस पर उसने आपत्ति जताई और थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।

Read News : Indore Bomb Threat : गोल्डन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी….मचा हड़कंप

फरियाद के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले को गंभीर मानते हुए दो दुकानदारों और एक गोदाम मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।

Read News : CG News : दंतेवाड़ा : एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

संजोगितागंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी – “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

Share The News
Previous articleKuno National Park : मां से बिछड़कर दूर-दूर भटक रहे आशा के बच्चे….
Next articleChhindwara Crime News : डॉक्टर बना जल्लाद खंभे से बांधकर युवक को पीटा, मौत के बाद मचा बवाल…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here