Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara Crime News : डॉक्टर बना जल्लाद खंभे से बांधकर युवक को...

Chhindwara Crime News : डॉक्टर बना जल्लाद खंभे से बांधकर युवक को पीटा, मौत के बाद मचा बवाल…

Chhindwara Crime News
Chhindwara Crime News

Chhindwara Crime News : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक डॉक्टर और उसके साथियों ने युवक को चोरी के शक में खेत पर बुलाकर बेरहमी से खंभे से बांधकर पीटा, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Chhindwara Crime News : एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर आशीष गुप्ता ने मृतक रामकृष्ण को शराब पिलाकर खेत में बुलाया और चोरी के मामले में पूछताछ का बहाना बनाया। इसके बाद उसके साथी मोनू उर्फ नंदलाल चौरे, राजा मरकाम, चंचलेश सूर्यवंशी, नमन उइके और नीलेश कहार ने युवक को नायलॉन की रस्सी से खंभे से बांधा और बांस के डंडे व प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा।

पिटाई के दौरान रामकृष्ण बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया। अगले दिन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार जग्गू उर्फ जगराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 452/2025 धारा 103(1) BNS दर्ज किया है।

देहात पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here