Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News संजय गांधी अस्पताल में MLC कराने आये मरीज से मारपीट,...

Rewa News संजय गांधी अस्पताल में MLC कराने आये मरीज से मारपीट, वीडियो बनाने वाले युवक को कमरे में अस्पताल प्रबंधक ने किया बंद

Rewa News
Rewa News

Rewa News रीवा: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज और एमएलसी कराने पहुंचे घायल व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि डॉक्टर और गार्ड ने उसे नाटक कर रहा है’ कहते हुए चोटी पकड़कर पीटा, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा।

Rewa News रीवा आलमगंज निवासी व्यक्ति पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद इलाज और एमएलसी कराने संजय गांधी अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर और गार्ड ने उसकी हालत को गंभीरता से नहीं लिया और उसे नाटक करने की बात कहते हुए कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में ही उसकी चोटी पकड़कर मारपीट की गई, जिससे सिर में चोट लगने के बाद खून निकलने लगा।

Rewa News इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक घटना का वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने वीडियो बना रहे युवक को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ भी मारपीट की गयी, घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।सभी विषयों को लेकर पुलिस जाँच कर रही है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here