Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Bhind News: भिंड में जुए के फड़ पर पुलिस की लाइव रेड,...

Bhind News: भिंड में जुए के फड़ पर पुलिस की लाइव रेड, 30 जुआरी गिरफ्तार; 4.52 लाख रुपये और ताश की गड्डियां जब्त

Bhind News
Bhind News

Bhind News: भिंड। देहात थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की पॉश कॉलोनी में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर मौके से 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 लाख 52 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

तीन थानों की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, साइबर सेल की मदद से तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से जुए के फड़ की घेराबंदी की। पुलिस टीमों ने अचानक दबिश देकर मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया। कार्रवाई का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी जुआरियों को हिरासत में लेते नजर आ रहे हैं।

पॉश कॉलोनी में बना रखा था जुए का अड्डा

Bhind News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहर की एक पॉश कॉलोनी में जुए का फड़ संचालित कर रहे थे। लंबे समय से यहां जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

Bhind News: यह कार्रवाई एसपी सूरज वर्मा के निर्देश और सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में की गई। देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जुए का फड़ कितने समय से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here