MP News: Indore: इंदौर में आबकारी की बड़ी रेड तस्कर के ठिकाने से 101 पेटी अवैध शराब जब्त

Rahul Goshwami

MP News: Indore:
इंदौर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर के ठिकाने पर छापा मारा है। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। खास बात यह है कि आरोपी पहले भी जिला बदर रह चुका है, इसके बावजूद अवैध कारोबार में सक्रिय था।

MP News: इंदौर में नकली टाटा नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़ 840 पैकेट नकली नमक और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त

MP News: Indore:
मामला सांवेर क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया खान का है, जहां आबकारी विभाग की टीम ने तस्कर महेश उर्फ एनडी के घर पर दबिश दी। लंबे समय से आरोपी के अवैध शराब कारोबार में लिप्त होने की सूचना मिल रही थी।

MP News: Indore:
छापेमारी के दौरान टीम ने 101 पेटी अवैध शराब जब्त की। जब्त शराब में 558 लीटर देशी शराब, 315 लीटर विदेशी स्प्रिट और 48 लीटर बीयर शामिल है। कुल मिलाकर करीब 921 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है।

MP News: Indore:

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महेश उर्फ एनडी पहले भी जिला बदर की कार्रवाई झेल चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह अवैध शराब के कारोबार में लगातार सक्रिय था।

MP News: Indore:
यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में की गई। टीम में एडीईओ धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान और उप निरीक्षक त्रियांबिका शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

MP News: Indore:

फिलहाल आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध शराब का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *