Monday, August 31, 2026
Home Madhya Pradesh Indore MP News: Indore: अच्छे व्यवहार पर मिली आजादी, इंदौर जेल से 6...

MP News: Indore: अच्छे व्यवहार पर मिली आजादी, इंदौर जेल से 6 कैदी रिहा

MP News: Indore:
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इंदौर सेंट्रल जेल से 6 बंदियों को रिहा किया गया। ये सभी बंदी हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे, जिन्हें अच्छे आचरण के आधार पर सजा में छूट दी गई।

MP News: Indore:
इंदौर सेंट्रल जेल से रिहा किए गए इन बंदियों ने अपनी सजा का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, सभी बंदियों ने 20 साल की सजा में से 14 साल पूरे कर लिए थे, जिसके बाद शासन द्वारा शेष 6 साल की सजा माफ कर दी गई।

MP News: Indore:
रिहा होने वाले बंदियों में भारत पिता जगन्नाथ, राधेश्याम पिता श्रीपत, इमरान पिता आशिक, फूलचंद पिता मांगीलाल भील, सुंदरलाल पिता राम सिंह और नरसिंह पिता किशन शामिल हैं।

MP News: Indore:
इस मौके पर जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर ने सभी बंदियों को श्रीफल, पुष्पहार और पारिश्रमिक राशि देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू करने की सलाह भी दी गई।

MP News: Indore:
गौरतलब है कि पहले केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर ही बंदियों की रिहाई होती थी, लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार ने इस व्यवस्था का विस्तार करते हुए साल में पांच बार रिहाई का प्रावधान किया है।

MP News: Indore:
नई व्यवस्था के तहत अब स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा गांधी जयंती, अंबेडकर जयंती और आदिवासी जनजाति दिवस के अवसर पर भी बंदियों को सजा में छूट देकर रिहा किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here