Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे: कांवड़ यात्रा के दो...

CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे: कांवड़ यात्रा के दो श्रद्धालुओं समेत चार की मौत, तेज रफ्तार वाहन बने काल

0
105
CG ACCIDENT :
CG ACCIDENT :

CG ACCIDENT : कोरबा/धमतरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा और धमतरी जिलों में सोमवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ओर जहां कांवड़ यात्रा पर निकले युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे खड़े ट्रक को सुधार रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।

CG ACCIDENT : धमतरी: कांवड़ यात्रा में शामिल 2 युवकों की मौत

CG ACCIDENT : धमतरी जिले के ग्राम पीपरछेड़ी के तीन कांवड़िए रुद्रेश्वर मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम तेलीन सती के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल साहू (17) और कन्हैया साहू (18) को मृत घोषित कर दिया। तीसरा युवक मोक्ष साहू (17) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

CG ACCIDENT : घटना की जानकारी मिलते ही महापौर रामू रोहरा अस्पताल पहुंचे और अर्जुनी थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

CG ACCIDENT : कोरबा: ब्रेकडाउन ट्रक सुधार रहे दो लोगों को कार ने मारी टक्कर

CG ACCIDENT : दूसरी दुर्घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर घाट NH-130 पर हुई। सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक को सुधार रहे चालक और परिचालक को तेज रफ्तार कार (CG 12 LG 7728) ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 42 वर्षीय मोहम्मद उस्मान (निवासी प्रतापगढ़, यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 वर्षीय कृष्ण मुरारी पांडे (निवासी गढ़वा, झारखंड) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

CG ACCIDENT : सूचना पर 112 और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मोरगा पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इन दोनों हादसों ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here