Alcohol in school uniform : स्कूल यूनिफॉर्म में शराब खरीदते दो छात्रों का वीडियो वायरल, प्रशासन अलर्ट

VIKASH KHALKHO

Alcohol in school uniform : पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर में दो नाबालिग छात्रों का स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर शराब खरीदते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो छात्र बिना किसी रोक-टोक के शराब की दुकान से पैकिंग कराकर निकलते हैं। घटना ने शराबबंदी वाले क्षेत्र में नाबालिगों को शराब बेचे जाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद नाराजगी व्यक्त की है। शाहनगर का यह मामला जिले के सांदीपनि स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में छात्रों का स्कूल यूनिफॉर्म पहनना और खुलेआम शराब खरीदना सुरक्षा व्यवस्था और शराब दुकानों पर निगरानी की कमज़ोरी को उजागर करता है।

Read More : Instagram ID hack : महिला की आईडी हैक कर अशोभनीय पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को मोबाइल लोकेशन से पकड़ा

Alcohol in school uniform : प्रदेश में हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी लागू की थी, जिसमें पन्ना भी शामिल है। इसके बावजूद नाबालिगों को शराब बेचे जाने का मामला नियमों की खुली अनदेखी का संकेत देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानदार न तो उम्र की जांच कर रहे हैं और न ही सरकार की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।

पन्ना जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शराब दुकान संचालक और स्कूल दोनों से जवाब मांगा है कि आखिर यह स्थिति कैसे बनी। हालांकि अभी तक कोई अधिकारी या स्कूल प्रशासन का प्रतिनिधि मीडिया के सामने नहीं आया है।

Read More : Fake ghee : बेंगलुरु में नकली घी का बड़ा घोटाला, पिता ने बेटी की शादी के लिए किया मिलावट का खेल

Alcohol in school uniform : घटना को लेकर स्थानीय लोग और अभिभावक चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से नाबालिगों को शराब की पहुंच से बचाने और शराब दुकानों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 नवंबर को शाहनगर पहुंचने वाले हैं, ऐसे में इस मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया और कदम अहम माने जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *