Breaking : बरगी डेम में भारी रिसाव, जांच के लिए दिल्ली-भोपाल से पहुंची टीमें

बरगी नगर (जबलपुर), 08 सितंबर 2025 : जबलपुर के बरगी डेम में बड़े पैमाने पर पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। डेम की गेलरी से लगातार पानी का भारी रिसाव हो रहा है, जिसे लेकर अब दिल्ली और भोपाल से विशेषज्ञ टीमों को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।

Read News :  Reva News : श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता के साथ संपन्न हुआ नेत्रदान पखवाड़ा, दूर की गई भ्रांतियां

करोड़ों की लागत से बना डेम, अब खतरे में

बरगी डेम करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया था। लेकिन अब बांध प्रबंधन की लापरवाही उजागर होने लगी है। बताया जा रहा है कि हर साल लाखों रुपये मेंटेनेंस के नाम पर खर्च किए जाते हैं, बावजूद इसके यह रिसाव गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

Read News :  CG Liquor Scam : शराब घोटाले की आंच कांग्रेस मुख्यालय तक, ईडी ने महामंत्री को सौंपा चालान….

एनवीडीए टीम भी मौके पर

रिसाव की सूचना मिलते ही एनवीडीए की टीम डेम पर पहुँची और डैम प्रबंधन अमले के साथ स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल रिसाव के कारणों और तकनीकी खामियों की जांच की जा रही है।

सुरक्षा को लेकर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो यह रिसाव आगे चलकर बड़ा खतरा बन सकता है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि डेम जैसी बड़ी संरचनाओं में किसी भी तरह की दरार या रिसाव बेहद संवेदनशील मसला है, जिस पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories