Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Super Specialty Hospital : आधुनिक इलाज’ के दावे फेल, रीवा अस्पताल में...

Super Specialty Hospital : आधुनिक इलाज’ के दावे फेल, रीवा अस्पताल में निर्माण की बड़ी खामियां उजागर

रीवा, 08 सितंबर 2025 : करीब करोड़ों की लागत से तैयार रीवा का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जिसे प्रदेश सरकार ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र बताया था, अब मरीजों के लिए खतरे का प्रतीक बनता जा रहा है। हाल ही में अस्पताल की फॉल सीलिंग गिरने की घटना के बाद अब ताजा जांच में पता चला है कि अस्पताल के बेस का एक मजबूत पिलर अपनी जगह से लगभग डेढ़ फुट खिसक चुका है।

Read News : Breaking : बरगी डेम में भारी रिसाव, जांच के लिए दिल्ली-भोपाल से पहुंची टीमें

पिलर खिसकने से बढ़ा खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और संरचनात्मक जांच नहीं की गई तो पूरा स्ट्रक्चर गंभीर हादसे की राह पर है। यह हालात मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए सीधे खतरे की घंटी हैं।

Read News : दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन : 60 लाख का गांजा जब्त, 1.53 करोड़ की संपत्ति सीज…

आधुनिक इलाज’ के वादों पर सवाल

रीवा और आसपास के जिलों से लोग हार्ट और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यहां आते हैं। करोड़ों की लागत और नामी इंजीनियरों की देखरेख में खड़ा यह अस्पताल अब सवाल उठाता है कि आखिर इतनी बड़ी खामियां कैसे रह गईं।

जिम्मेदारों की चुप्पी

फॉल सीलिंग गिरने की घटना के समय प्रशासन ने इसे ‘छोटी तकनीकी गड़बड़ी’ बता कर दबाने की कोशिश की थी। लेकिन अब जब पिलर खिसक गया है, यह लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण बन गया है।

Read News : Reva News : श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता के साथ संपन्न हुआ नेत्रदान पखवाड़ा, दूर की गई भ्रांतियां

जनता के सवाल

  • क्या करोड़ों का यह प्रोजेक्ट इंजीनियरों और ठेकेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया?
  • मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

इस समय अस्पताल में इलाज लेने वाले मरीज और उनके परिजन चिंतित हैं, जबकि प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि तुरंत निरीक्षण और सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

Share The News
Previous articleBreaking : बरगी डेम में भारी रिसाव, जांच के लिए दिल्ली-भोपाल से पहुंची टीमें
Next articleRewa News : संजय गांधी अस्पताल के तीसरे फ्लोर से गिरकर मरीज की मौत, हफ्ते भर में दूसरा मामला सामने
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here