MP News: ओरछा कनेक्टिविटी अपग्रेड प्लान, टू-लेन हाईवे और अंडरपास प्रस्ताव पर चर्चा

Rahul Goshwami

MP News: Niwari: ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आयोजित लोक निर्माण विभाग की मुख्य अभियंता कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सड़क अधोसंरचना और पर्यटन विकास को लेकर अहम निर्देश दिए। उन्होंने बबीना बाईपास से ओरछा तक सड़क मार्ग को प्रभु श्रीराम थीम पर विकसित करने की बात कही, जिससे यह मार्ग धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से और आकर्षक बन सके।

मंत्री सिंह ने साफ तौर पर कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित अंतराल पर बैठकों के आयोजन पर जोर देते हुए कहा कि हर दो माह में समीक्षा बैठक कर विभागीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

MP News : BJYM की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मौका, विवेक शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

बैठक में ओरछा तिगैला से ओरछा और ओरछा से पृथ्वीपुर तक सड़क को टू-लेन हाईवे में विकसित करने पर चर्चा हुई। साथ ही सड़क के तीखे मोड़ों को कम करने और चौड़ीकरण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

MP News: Niwari: कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया कि ओरछा में श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 20 गुना वृद्धि हुई है, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत और बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बबीना बाईपास पर ओरछा के लिए अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

मंत्री ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण अनुकूल निर्माण और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यटन अनुभव का अहम हिस्सा भी बननी चाहिए।

MP NEWS: Indore: फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का शक

MP News: Niwari:
बैठक में ग्रीन बिल्डिंग, रोड नेटवर्क प्लान, गुणवत्ता नियंत्रण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जहां अधिकारियों ने विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *