fertilizer loot : टीकमगढ़ के जतारा में खाद लूट की घटना, प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

VIKASH KHALKHO

fertilizer loot : टीकमगढ़। जिले में खाद संकट के बीच जतारा विकासखंड में किसानों द्वारा खाद लूटने की घटना सामने आई। शनिवार को जिला मुख्यालय से जतारा कृषि उपज मंडी तक बांटने के लिए ले जाई जा रही खाद की ट्रक से किसानों ने खाद की बोरी लूट ली। घटना में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

सूचना मिलने के बावजूद जब तक मंडी प्रबंधक मौके पर पहुंचे, तब तक अधिकांश खाद किसानों के हाथ लग चुकी थी। प्रबंधक राजकुमार सोनी ने तुरंत हस्तक्षेप कर शेष खाद को सुरक्षित बेयर हाउस में रखवाया, जिससे और अधिक नुकसान टल सका।

fertilizer loot : राजकुमार सोनी ने घटना की सूचना जतारा थाने में भी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी जतारा की उपरारा सोसाइटी में खाद के ट्रक को किसानों ने रोककर लूट लिया था।

किसानों का कहना है कि खाद की कमी और वितरण में देरी ने उन्हें इस कदम पर मजबूर किया। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *