CG Liquor Scam : शराब घोटाले की आंच कांग्रेस मुख्यालय तक, ईडी ने महामंत्री को सौंपा चालान….

CG Liquor Scam : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अचानक कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। ईडी के अधिकारियों ने यहां कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को एक चालान सौंपा। ईडी की इस कार्रवाई से कांग्रेस भवन परिसर में हलचल मच गई।

CG Liquor Scam : क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपने आई थी। ये दस्तावेज सुकमा स्थित कांग्रेस भवन की अटैचमेंट से संबंधित थे।

ईडी के अधिकारियों ने कांग्रेस महामंत्री गैदू को यह चालान कॉपी सौंपकर अपनी प्रक्रिया पूरी की और वहां से चले गए। फिलहाल, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

देश में पहली बार: कांग्रेस भवन अटैच

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में यह पहला मौका है जब ईडी ने किसी राजनीतिक दल के कार्यालय को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया है। जांच के दौरान ईडी ने सुकमा स्थित कांग्रेस भवन को अटैच कर दिया है, जो कथित तौर पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा के नाम पर दर्ज है।

ईडी ने इस मामले में कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा की रायपुर स्थित करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की है, जिसमें भूमि, भवन और बैंक खाते शामिल हैं। ईडी इस शराब घोटाले की जांच कर रही है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल होने की बात कही जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories