Job Vacancy : MP में 354 डॉक्टर पदों पर होगी भर्ती, मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी होगी दूर…

भोपाल : Job Vacancy : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में 13 सरकारी अस्पतालों के लिए सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 354 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इस फैसले की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।

Job Vacancy : कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन फैकल्टी (शिक्षकों) की कमी एक बड़ी चुनौती थी। इन नए पदों के सृजन से न केवल मेडिकल कॉलेजों को पर्याप्त फैकल्टी मिल पाएगी, बल्कि अस्पतालों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

सरकार का मानना है कि यह कदम मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा दोनों क्षेत्रों को मजबूत करेगा। इन पदों पर अनुभवी डॉक्टरों की नियुक्ति से छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र का समग्र विकास होगा। यह फैसला प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories