Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

CG NEWS : साजा में मां दुर्गा की 50वीं वर्षगांठ पर निकली भव्य शोभायात्रा, नवकुंडीय यज्ञ का आयोजन कल से

CG NEWS : जीतू गुप्ता/ बेमेतरा : बेमेतरा जिले के नगर पंचायत साजा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नगरवासियों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुआ। बैंड-बाजों, कलश यात्रा और रथों के साथ पूरे नगर में उल्लास का माहौल देखने को मिला।

 

CG NEWS : बताया गया कि साजा के ऐतिहासिक बाजार चौक में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस अवसर को भव्य स्वरूप देते हुए आयोजन समिति ने नवकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया है। यज्ञ कल से प्रारंभ होगा।

 

CG NEWS : यज्ञ के संचालन हेतु बाहर से विशेष रूप से विद्वान ब्राह्मणों और पंडितों को आमंत्रित किया गया है, जो वैदिक विधि से हवन संपन्न कराएंगे। समिति द्वारा जनसहयोग से यज्ञ में उपयोग होने वाली सामग्री एकत्र करने के लिए हवन थैलियों का वितरण किया गया है। नागरिक इन थैलियों में सामग्री भरकर समिति को सौंप रहे हैं।

CG NEWS : बाजार चौक में मां दुर्गा को उनके नव स्वरूपों में विराजित किया गया है। हवन स्थल और पंडाल को आकर्षक और भव्य सजावट से सजाया गया है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। शोभायात्रा में नगर की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे धार्मिक वातावरण और भी पावन हो गया।

 

*

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories