Indore Alert Delhi Blast : राजधानी में ब्लास्ट के बाद इंदौर हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Indore Alert Delhi Blast : इंदौर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए भीषण बम धमाके के बाद मध्य प्रदेश का व्यावसायिक केंद्र इंदौर भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रशासन ने शहर को हाई अलर्ट पर रखा है, जिसके चलते सोमवार सुबह से ही पुलिस, खुफिया विभाग और जांच एजेंसियों की संयुक्त टीमें शहर के प्रमुख स्थानों पर सघन जांच अभियान चला रही हैं।

Read More : Datia Breaking : गोराघाट में फर्जी क्लिनिकों पर बड़ी कार्रवाई, CMHO ने कई अवैध क्लिनिक किए सील

 

Indore Alert Delhi Blast : भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी
दिल्ली की घटना के बाद इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरवटे और गंगवाल बस टर्मिनल, साथ ही विजय नगर, राजवाड़ा, 56 दुकान और पलासिया जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस और खुफिया विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

Indore Alert Delhi Blast : चेकिंग प्वाइंट्स और फील्ड पर अधिकारी
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए शहरभर में चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर निगरानी कर रहे हैं।

Read More : Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट को लेकर जबलपुर में हिंदू संगठन का प्रदर्शन, ‘इस्लामीक आतंकवाद’ का फूंका पुतला

 

Indore Alert Delhi Blast : कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
इंदौर कलेक्टर शिवम् वर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना के बाद एहतियातन इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Indore Alert Delhi Blast : नागरिकों से सहयोग की अपील
कलेक्टर शिवम् वर्मा ने बस ऑपरेटरों, ड्राइवरों और आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। सुरक्षा के लिए शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है और बम स्क्वॉड की टीमें भी तैनात की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह सतर्कता के तौर पर उठाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में कोई देरी न हो। दिल्ली की घटना के बाद इंदौर समेत पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories