Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रिटायर फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और...

Raipur Crime : रिटायर फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी का केस दर्ज; पीड़िता ने ₹3 लाख ऐंठने और कई बार रेप का आरोप लगाया

0
100
CG News
CG News

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के आरंग थाने में छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड अफसर संजय दुबे के खिलाफ एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरंग निवासी 23 वर्षीय एक युवती ने शिकायत की है कि वर्ष 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से संजय दुबे ने उससे दोस्ती की और निकटता बढ़ाई। युवती के मुताबिक, 2021 में संजय दुबे उसके घर आया और उसका बलात्कार किया।

Raipur Crime : आरोपी ने इस दौरान उसकी तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, जिसके एवज में उसने कथित तौर पर तीन लाख रुपये वसूले और कई बार उसका बलात्कार किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Raipur Crime : फेसबुक पर दोस्ती, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। रायपुर के आरंग में एक 23 वर्षीय युवती ने रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने का आरोप लगाते हुए आठ पेज की शिकायत दर्ज कराई है।

Raipur Crime : पीड़िता का कहना है कि 2018-19 में सोशल मीडिया के जरिए परिचय हुआ, जिसके बाद अधिकारी ने उसे बरगलाया। 2021 में घर आकर दुष्कर्म किया और तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करके आरोपी ने युवती से तीन लाख रुपए लिए और कई बार उसका यौन शोषण किया। युवती की शिकायत पर आरंग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और थाना प्रभारी राजेश सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here