Sunday, August 16, 2026
Home National Delhi Delhi Blast : 3 घंटे कार में बैठा रहा मुख्य साजिशकर्ता डॉ....

Delhi Blast : 3 घंटे कार में बैठा रहा मुख्य साजिशकर्ता डॉ. उमर, CCTV फुटेज से खुलासा

0
178

Delhi Blast : नई दिल्ली। दिल्ली के लालकिले के पास हुए बम ब्लास्ट मामले में सीसीटीवी फुटेज से एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को फुटेज से पता चला है कि इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा संदिग्ध आतंकवादी डॉ. मोहम्मद उमर उर्फ उमर नबी, ब्लास्ट को अंजाम देने से पहले करीब तीन घंटे तक अपनी Hyundai i20 कार में बैठा रहा।

Delhi Blast : पार्किंग में तीन घंटे बिताए, एक बार भी बाहर नहीं आया
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, उमर ने अपनी कार को पार्किंग में 3 बजकर 19 मिनट पर लगाया था और 6 बजकर 48 मिनट पर वह पार्किंग से बाहर निकला। इसके कुछ ही मिनटों बाद कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसने लालकिले के पूरे इलाके को दहला दिया। फुटेज में साफ तौर पर दिखता है कि उमर एक बार भी कार से बाहर नहीं आया। वह लगातार कार के भीतर ही बैठा रहा, जैसे किसी बड़े प्लान की आखिरी तैयारी कर रहा हो।

i20 में बैठे उमर के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं (Photo: Screengrab)Delhi Blast : चेहरे की पहचान छिपाने के लिए नकाब का इस्तेमाल
ब्लास्ट के ठीक पहले के वीडियो में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। फुटेज दिखाता है कि शुरुआत में ड्राइवर का चेहरा साफ दिखाई देता है, लेकिन आगे जाकर वह पूरी तरह से नकाब में नजर आता है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने जानबूझकर अपने चेहरे की पहचान छिपी रहे, इसके लिए नकाब का इस्तेमाल किया।

Read More : Datia Breaking : गोराघाट में फर्जी क्लिनिकों पर बड़ी कार्रवाई, CMHO ने कई अवैध क्लिनिक किए सील

Delhi Blast : कौन है डॉ. मोहम्मद उमर?
मोहम्मद उमर उर्फ उमर नबी एक कश्मीरी डॉक्टर है, जो फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का संदिग्ध आतंकवादी है। वह फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। उमर, हाल ही में गिरफ्तार हुए आदिल अहमद राठर का करीबी साथी था, जो अनंतनाग के जीएमसी मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रह चुका है। राठर से मिली जानकारी पर ही एजेंसियों ने सोमवार को फरीदाबाद में छापेमारी की थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि उमर ने फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के नेटवर्क के जरिए ही यह फिदायीन हमला अंजाम दिया।

Read More : Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट को लेकर जबलपुर में हिंदू संगठन का प्रदर्शन, ‘इस्लामीक आतंकवाद’ का फूंका पुतला

Delhi Blast : परिजनों को हिरासत में लिया गया, जांच जारी
इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उमर की मां शहीमा बानो और उसके भाइयों आशिक व जहूर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब तमाम कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर कार में तीन घंटे तक रुकने के पीछे उमर मोहम्मद का प्लान क्या था? क्या वह सड़क पर भीड़ बढ़ने का इंतजार कर रहा था, या फिर फोन पर किसी के निर्देश मिलने के बाद उसने ब्लास्ट को अंजाम दिया? ये सब अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here