Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Datia Breaking : गोराघाट में फर्जी क्लिनिकों पर बड़ी कार्रवाई, CMHO ने...

Datia Breaking : गोराघाट में फर्जी क्लिनिकों पर बड़ी कार्रवाई, CMHO ने कई अवैध क्लिनिक किए सील

Datia Breaking : दतिया। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने अवैध और फर्जी क्लिनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। दतिया के गोराघाट क्षेत्र में कई फर्जी क्लिनिकों पर दबिश दी गई और उन्हें सील कर दिया गया है।

Datia Breaking : बिना डिग्री के मरीजों की जान से खिलवाड़
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बीके वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गोराघाट में क्लिनिक सहित कई अन्य फर्जी क्लिनिकों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि ये क्लिनिक बिना किसी वैध डिग्री और लाइसेंस के मरीजों का इलाज कर रहे थे। इससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

Datia Breaking : बंगाली क्लिनिक संचालक पर भी होगी कार्रवाई
डॉ. बीके वर्मा ने बताया कि प्रशासन को इन फर्जी क्लिनिकों की जानकारी पहले से ही थी और उनके खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई गई थी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गोराघाट में चल रहे बंगाली क्लिनिक के संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here