Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh HDFC Crop Insurance Scheme : : एचडीएफसी इर्गो ने रबी सीजन में छत्तीसगढ़ के...

HDFC Crop Insurance Scheme : : एचडीएफसी इर्गो ने रबी सीजन में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना लागू की

0
170
Hdfc Pm Phasal Beema Yojana

HDFC Crop Insurance Scheme : गौरीशंकर गुप्ता/घरघोड़ा : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी सामान्य बीमा कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस को छत्तीसगढ़ सरकार ने रबी, 2025 सीजन के लिए बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा और सुकमा जिलों में ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिए प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) लागू करने के लिए अधिकृत किया है।

पीएमएफबीवाई योजना में किसानों को सूखा, बाढ़, अकाल, लैंडस्लाइड, चक्रवात, तूफ़ान, तूफ़ानी बारिश, सैलाब, कीटों, बीमारियों जैसे कई बाहरी ख़तरों के कारण फसल को होने वाले नुकसान से बीमा की सुरक्षा मिलती है। फसल के नुक़सान का आकलन करने के लिए, राज्य सरकार इस योजना के लिए अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों पर फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) की योजना बनाकर संचालन करेगी। यदि सीसीई में फसल के कम आँकड़े पाए जाते हैं, तो माना जाएगा कि किसानों को फसल का नुकसान हुआ है, और इस नुकसान के लिए किसानों को क्लेम दिया जाएगा।

READ MORE : CG NEWS : केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़ गई प्रदेश मंत्री और विधायक सुशांत शुक्ला, देख लेने की दे दी धमकी

HDFC Crop Insurance Scheme : इस योजना के अंतर्गत फसल चक्र के हर चरण के लिए बीमा कवर मिलेगा, जिसमें बुआई से पहले, कटाई और कटाई के बाद के जोखिम भी शामिल हैं। पीएमएफबीवाई योजना के अंतर्गत आने वाले सभी उत्पाद छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विभाग से स्वीकृत हैं। बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा और सुकमा जिलों के किसान ऊपर सूचीबद्ध फसलों के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कवर का लाभ अपने जिले में स्थित बैंकों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या फिर अधिकृत एचडीएफसी इर्गो एजेंट्स से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

READ MORE : CG NEWS : केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़ गई प्रदेश मंत्री और विधायक सुशांत शुक्ला, देख लेने की दे दी धमकी

HDFC Crop Insurance Scheme : बीमा कवर प्राप्त करने की अंतिम तिथि का वर्णन एवं अन्य विवरण कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। किसान ऐप पर लॉगऑन करके या वेबसाइट पर जाकर इस योजना में सेल्फ-एनरोलमेंट करके भी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Share The News
Previous articleDatia Breaking : गोराघाट में फर्जी क्लिनिकों पर बड़ी कार्रवाई, CMHO ने कई अवैध क्लिनिक किए सील
Next articlesukma News : 45 लाख इनामी हिड़मा के गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री, मां से की आत्मसमर्पण की अपील
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here