Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh cg cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को: धान...

cg cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को: धान खरीदी, जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों और शीतकालीन सत्र की तारीख पर हो सकती है चर्चा

0
207
cg cabinet meeting
cg cabinet meeting

cg cabinet meeting : रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में सरकार के कई अहम नीतिगत मुद्दों पर विचार किए जाने की संभावना है।

cg cabinet meeting : सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में आगामी धान खरीदी सीजन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, परिवहन तंत्र और किसानों को भुगतान प्रक्रिया की प्रगति पर विभाग अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं।

READ MORE: CG Politics : विधायक के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सिंहदेव का कड़ा बयान, कहा—फर्जी सर्टिफिकेट पर चुनाव लड़ने वाले का निर्वाचन रद्द होना चाहिए

cg cabinet meeting : इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा की उम्मीद है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सत्र नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। साथ ही, राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।

cg cabinet meeting : जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों पर भी बैठक में विचार होगा। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधन और स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

cg cabinet meeting : इसके अतिरिक्त, वित्त विभाग, ग्रामीण विकास और शिक्षा विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री साय अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दे सकते हैं, ताकि किसानों और आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here