Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Swachh Bharat Abhiyan fraud : सिंगरौली के खुटार में स्वच्छता के नाम...

Swachh Bharat Abhiyan fraud : सिंगरौली के खुटार में स्वच्छता के नाम पर ‘फर्जीवाड़ा’: स्कूल के पास कचरा डंप, बच्चों की सेहत खतरे में

0
301

Swachh Bharat Abhiyan fraud : सिंगरौली। सिंगरौली जिले की खुटार ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसके कारण गांव में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सरपंच और सचिव की मिलीभगत से स्वच्छता कार्यों में जमकर धांधली हो रही है, जिससे बच्चों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

Swachh Bharat Abhiyan fraud :
ग्रामीणों के अनुसार, खुटार ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। स्वच्छता कार्यों के रिकॉर्ड में लाखों का भुगतान दिखाने के बावजूद, जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। सरपंच और सचिव पर आरोप है कि वे अपने निजी स्वार्थ के चलते निर्धारित डंपिंग स्थल (करहिया स्थित कचरा निपटान प्लांट) पर कचरा भेजने के बजाय, उसे गांव के बीचों-बीच खुले में डंप करवा रहे हैं। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं और जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Read More : worker injured : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हादसा, पेड़ काटते समय मजदूर घायल

 

Swachh Bharat Abhiyan fraud :
खुले में कचरा डंप करने के बाद उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआँ फैल रहा है और प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कचरे में आग लगने से कई बार आवारा जानवर भी उसकी चपेट में आ जाते हैं, जिससे वे आधे जलकर मर जाते हैं। इस धुएं और दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

Swachh Bharat Abhiyan fraud :
इस लापरवाही का सबसे बड़ा खामियाजा प्राथमिक विद्यालय खुटार के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल के ठीक सामने कचरे का ढेर लगा दिया गया है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे गुजरते हैं। धुएं और गंदगी के कारण बच्चों को सांस लेने तक में परेशानी हो रही है। प्रधानाध्यापक ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरपंच को लिखित आवेदन देकर तत्काल कचरा हटाने की मांग की है, क्योंकि इससे बच्चों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।

Read More : Illegal Residence : ग्वालियर में बांग्लादेशी घुसपैठ का सिलसिला जारी, गोविंदपुरी से युवती गिरफ्तार

 

Swachh Bharat Abhiyan fraud
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी स्वच्छता अभियान के बजट में हेराफेरी कर रहे हैं। रिकॉर्ड में सफाई कार्य दिखाकर लाखों रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जबकि गांव की गलियां गंदगी से पटी हुई हैं और नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पूरे मामले में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मौन है। न तो पंचायत का निरीक्षण किया गया है और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। ग्रामीणों में इस प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर भारी आक्रोश है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here