worker injured : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हादसा, पेड़ काटते समय मजदूर घायल

0
129

worker injured : शाजापुर। शाजापुर में पेड़ों की छटाई का काम कर रहे एक मजदूर के साथ बड़ा हादसा हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में काम करते समय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह पेड़ की एक भारी टहनी की चपेट में आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ। मजदूर पेड़ की छटाई का काम कर रहा था, उसी दौरान एक टहनी टूटकर सीधे उस पर गिर गई। टहनी की चपेट में आने से मजदूर को गंभीर चोटें आईं और वह वहीं बेसुध हो गया।

Read More : Illegal Residence : ग्वालियर में बांग्लादेशी घुसपैठ का सिलसिला जारी, गोविंदपुरी से युवती गिरफ्तार

worker injured : हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य साथी मजदूरों ने घायल को उठाया और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मजदूर को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत इंदौर रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर सुनते ही भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल परिसर में जमा हो गए। पुलिस और संबंधित विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here