rewa news :मानवता शर्मशार, 6 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म, जब घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो उड़ गए होश

rewa news : रीवा : रीवा जिले में रिश्ते और मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखकर एक किशोर ने अपनी ही 6 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वे बच्ची को उपचार के लिए यूपी लेकर गए थे जहां से इलाज के बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

rewa news : पूरी घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहा 14 साल का किशोर अपनी 6 साल की चचेरी बहन को शनिवार की रात कुरकुरे खिलाने ले गया था। दुकान से वापस घर आया और कमरे में बच्ची को लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन पहुंच गए। इस दौरान बच्ची के साथ उसे इस हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना की शिकार बच्ची को तेज ब्लीडिंग हो रही थी जिस पर रात में परिजन उसे यूपी के अस्पताल में लेकर गए और भर्ती कराया। हालत सुधरने पर रविवार को परिजन उसे लेकर जनेह थाने आए और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories