CG NEWS : छत्तीसगढ़ को 33 हजार करोड़ का निवेश, खुलेंगे 10,532 नए रोजगार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा एलान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में 10,532 नए रोजगार के अवसर खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान यह बड़ा एलान किया। इस कार्यक्रम में राज्य को लगभग 33,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने थर्मल पावर, ग्रीन स्टील, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र सौंपे।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेशों से छत्तीसगढ़ में 14,532 से अधिक नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से अब तक राज्य को कुल 7.83 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

CG NEWS : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब औद्योगिक विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के पास उद्यमिता की ताकत है, तो छत्तीसगढ़ के पास ऊर्जा, खनिज और कुशल मानव संसाधन हैं — और दोनों मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले 22 महीनों में 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिससे उद्योग स्थापित करना और आसान हुआ है। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए उद्योगों को त्वरित अनुमतियाँ दी जा रही हैं। नई औद्योगिक नीति के तहत बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में उद्योग लगाने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में कोयला उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और हाल ही में आयोजित एनर्जी समिट में 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। थर्मल, हाइडल, सोलर और वन आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएँ राज्य में मौजूद हैं।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर को आईटी और एआई डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कई कंपनियाँ निवेश में रुचि दिखा रही हैं। साथ ही पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस सेक्टर में भी नए अवसर खुलेंगे।

CG NEWS : कार्यक्रम में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

CG NEWS : निवेश करने वाली प्रमुख कंपनियाँ और उनके प्रस्ताव

1. लीजियम लाइफ साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड – फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट के निर्माण में 101 करोड़ रुपये का निवेश, 750 रोजगार सृजन।
2. टोरेंट पावर लिमिटेड, अहमदाबाद – 22,900 करोड़ रुपये की लागत से 1,600 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट, लगभग 5,000 रोजगार।
3. टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड – 200 करोड़ रुपये का निवेश, 200 रोजगार।
4. ओनिक्स थ्री एनर्सोल प्राइवेट लिमिटेड – ग्रीन हाइड्रोजन, अमोनिया और ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग में 9,000 करोड़ रुपये का निवेश, 4,082 रोजगार।
5. माला क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, सूरत – 2 जीगावाट क्षमता वाली सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 700 करोड़ रुपये का निवेश, 500 रोजगार।
6. मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल – 300 करोड़ रुपये का निवेश, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ रोजगार सृजन।
7. सफायर सेमीकॉम प्राइवेट लिमिटेड – सेमीकंडक्टर निर्माण में 120 करोड़ रुपये का निवेश, 4,000 रोजगार अवसर।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *