Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband Accident News :आबकारी विभाग की गश्ती वाहन और बाइक में भिड़ंत,...

Gariaband Accident News :आबकारी विभाग की गश्ती वाहन और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

Gariaband Accident News
Gariaband Accident News

Gariaband Accident News :गरियाबंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरगांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आबकारी विभाग की गश्ती टीम के वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

Gariaband Accident News :प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम नियमित गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान नहरगांव के पास सामने से आ रही बाइक और विभागीय वाहन के बीच तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

Gariaband Accident News :हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष यादव (निवासी नागाबूड़ा) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था।

Gariaband Accident News :घटना के समय आबकारी विभाग की पूरी गश्ती टीम वाहन में सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Gariaband Accident News :इस हृदयविदारक हादसे के बाद नागाबूड़ा गांव में शोक का माहौल है। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी गहरा दुख व्याप्त है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here